राम सत्य हैं नित्य राम हैं।

 

श्रीराम

राम सत्य हैं नित्य राम हैं।
सुंदर सुखद चरित्र राम हैं।।
राम आदि हैं अंत राम हैं।
अरु जीवन पर्यन्त राम हैं।।
राम भोर हैं शाम राम हैं।
सबसे सुंदर नाम राम हैं।।
राम सुबह दोपहर राम हैं।
दुष्ट जनों पर कहर राम हैं।।
राम दिवस हैं रात राम हैं।
सुंदर सुखद प्रभात राम हैं।।
राम साधना साध्य राम हैं।
जन जन के आराध्य राम हैं।।
राम भजन हैं गीत राम हैं।
जीवन का संगीत राम हैं।।
राम प्रेम हैं युद्ध राम हैं।
त्याग तपस्या बुद्ध राम हैं।।
राम कर्म हैं धर्म राम हैं।
वेद शास्त्र का मर्म राम हैं।।
राम शक्ति हैं युक्ति राम हैं।
जन्म मरण से मुक्ति राम हैं।।
राम प्रीति हैं नीति राम हैं।
भक्त जनों के मीत राम हैं।।
राम जीत हैं हार राम हैं।
इस जग का आधार राम हैं।।


विजय कुमार सक्सेना “विजय”
बिसौली, जिला–बदायूँ, उ0 प्र0
मोबा0 न0– 9456065978