पंचमुखी हनुमान (कुण्डलियाँ )

पंचमुखी हनुमान (कुण्डलियाँ )
१
पंचमुखी हनुमान का, ध्यान धरे मन मोर।
संकट सारे दूर हों, थामे जग की डोर।।
थामे जग की डोर, कृपा जब करते दाता,
भय-भ्रम सब मिट जाए, बने जीवन सुखराता।
भवसागर हो पार, नाम जपो भगवान का,
ध्यान धरो कर जोर, पंचमुखी हनुमान का।।

२
पूर्व मुखी कपिराज जी, जपे राम गुणगान।
भक्ति-भाव में डूबकर, पाते जग सम्मान।।
पाते जग सम्मान, हृदय में प्रेम उजाला,
राम नाम रस पान, मिटे मन का हर जाला।
सुख भी बरसे सदा, कृपा रखें भगवान जी,
दीनन के भगवान, पूर्व मुखी कपिराज जी।।

३

पश्चिम गरुड़ स्वरूप हैं, हरते विष-अभिशाप।
संकट मोचन नाम से, मिटते सब संताप।।
मिटते सब संताप, कष्ट हरते दीनन के,
भक्तों के हितकार, सदा रक्षक जन-जन के।
कटता भव परिताप, पावन तेजस रूप हैं,
हरते विष-अभिशाप, पश्चिम गरुड़ स्वरूप हैं।।

४
उत्तर वराह रूप हैं, सुयश कीर्ति विस्तार।
धर्म-धरा रक्षार्थ ही, करते जग उद्धार।।
करते जग उद्धार, बढ़े हर ओर उजाला,
सत्य-धर्म की जीत, मिटे अधर्म की ज्वाला।
फैले शुभ सत्कार, दिव्य पावन स्वरूप हैं,
बने धर्म आधार, उत्तर वराह रूप हैं।।

५

दक्षिण नरसिंह रूप में, दुष्ट दलन बलवान।
भूत-प्रेत भय दूर कर, देते शुभ वरदान।।
देते शुभ वरदान, शरण जो आए तुम्हारी,
कटते संकट शीघ्र, मिटे हर बाधा भारी।
सिंह गर्जन गूंज उठे, करते दानव संहार,
सेवा के प्रतिरूप, दक्षिण नरसिंह अवतार।।

६
ऊर्ध्व अश्वमुख तेज से, नापे नभ आकाश।
ज्ञान-विवेक प्रकाश से, होता तम का नाश।।
होता तम का नाश, जागे हृदय उजियारा,
रामदूत हनुमान, करें जग का उद्धारा।
निर्मल होती बुद्धि, सजे विश्वास सेज से,
मिटता भव का त्रास, ऊर्ध्व अश्वमुख तेज से।।

श्रीमती रश्मि अग्रवाल ‘किरन’