आ गये देखो श्री राम आ गये
राममय हुआ जग सारा
अवध में हर और हुआ उजियारा
भीग रही थी पलकें कबसे
आज लगा लो मिल जयकारा
आ गये देखो श्री राम आ गये
हो रहें सब नाम में लीन
छंट गया मौसम सब गमगीन
हौले-हौले जब श्री राम पधारें
देखो रुप कितना है शालीन
आ गये देखो श्री राम आ गये
भाग्यशाली हुए हम सारें
अद्भुत दर्शन कितने प्यारें
रत्न, पुष्प से सुसज्जित
सारे जग के तारणहारें
आ गये देखो श्री राम आ गये
पावन मन ज्यूं हो रहे सारें
रघुवर ,रघुवर जप रहे सारें
आओ सब मिल गुणगान करें
प्रभु राम,सिया की जय जयकार करें
आ गये देखो श्री राम आ गये
एकता कोचर रेलन
