| चन्द्र राममयी-चौपाई।

| चन्द्र राममयी-चौपाई।

1
बनकर सूरज का उजियारा
जग में चमका राम हमारा

2
मात-पिता का मान बढ़ाया
ऐसा था रघुकुल का जाया

3
हनुवत ने भी चीर दिखाया
सीने में प्रभु राम समाया

4
आदर्शों का सच्चा जाया
मानस – मानस राम समाया

डा. जयसिंह आर्य