गीत
त्रेता युग में आये हैं हम,
कलयुग के सब वासी।
राम अयोध्या में आ गये,
धन्य हुए अभिलाषी।
त्रेता युग में …..
रघुवर का घर जिसने तोड़ा,
हुए नरक के वासी।
सदियों दूर रहे प्रभु घर से,
दुखी थे भारत वासी।
त्रेता युग में ……
साधु संत भी हुए प्रताड़ित,
मन में छायी उदासी।
संघर्ष किया था सदियों तक,
बने रहे विश्वासी।
त्रेता युग में ……
आज अवध में गूंज रही है,
लल्ला की किलकारी।
ढोल नगाड़े बज रहे हैं,
झूम उठे नर-नारी।
देव गंधर्व धरा पर आये,
दर्शन के अभिलाषी।
त्रेता युग में ……
दशरथ के दरबार में सभी,
आये नगर निवासी।
भक्तों के मन में जा बैठा,
है वो घट-घट वासी।
त्रेता युग में ……
सरोज भाटी
बीकानेर (राजस्थान)
