राम मत जाओ*सजल*

आ. बबीता जी नमस्कार 🙏🏻 प्रकाशन हेतु स्वरचित छंदाधारित एक सजल राम मत जाओ प्रेषित करती हूँ। धन्यवाद

उषा उमेश गुप्ता ‘उमा’ बेंगलुरु
२२/११/२०२६

राम मत जाओ*सजल

रघुवंश मणि कर जोड़ करतें हम तुम्हीं से प्रार्थना।
हम हैं तुम्हारी ही प्रजा समझो हमारी भावना।।१।।

रघुकुल तिलक श्री राम हमको छोड़कर जाना नहीं।
माता-पिता सारी प्रजा करतें यही हैं कामना।।२।।

दशरथ पिता है आपके कैसे रहेंगे तुम बिना ।
राजा अवध के तुम बनोंगे थी उन्हीं की चाहना।।३।।

भाई लखन सीता चलें अब साथ ही वन में रहें।
अब प्राण राजा के बचें तुम बात सबकी मानना।।४।।

चौदह बरस जब राम को वनवास जाते है सुना।
मांँ का हृदय टुकड़े हुआ सूना रहे अब अंगना।।५।।

माता बिलखती है तुम्हारी राम अब मानो कहा।
तुम छोड़ कर जाओ नहीं अब वन गमन
को टालना।।६।।

रघुकुल प्रथा अपने वचन का मान है रखना सदा।
अपने पिता का यह वचन अब राम को है पालना।।७।।

उषा उमेश गुप्ता ‘उमा’ बेंगलुरु
२२/११/२०२६