जय श्री राम जय श्री राम
शांत ,गंभीर , धैर्यवान
रघुवंश की जो है शान
वचन के कारण त्यागे प्राण
ऐसे दशरथ की संतान
जिह्वा पर आता एक ही नाम
जय श्री राम जय श्री राम ।।
रघुकुल की संतान है कौन ?
श्रद्धा मनु का मान है कौन?
सूर्यवंश की शान है कौन ?
दशरथ का सम्मान है कौन?
सबका उत्तर बस एक राम
जय श्री राम जय श्री राम।।
राम कहो आराम मिलेगा,
सुबह नहीं तो शाम मिलेगा ।
बहुत अधिक सम्मान मिलेगा ,
नवथाभक्ति का ज्ञान मिलेगा।
सबसे सुंदर हरि का नाम ,
जय श्री राम जय श्री राम।।
मर्यादा का रक्षक कौन??
अग्नि परीक्षा लेता मौन ।
नागपाश रचना करके
नागपाश में फंसता कौन??
लेते हैं सब एक ही नाम
जय श्री राम जय श्री राम।।
मूर्छित लक्ष्मण पड़े धरा पर,
व्याकुल नैना बहते झर झर।
गोदी में रखे भाई सर,
नारायण थे अब केवल नर।
हनुमान का रटते नाम,
जय श्री राम जय श्री राम।।।
सिंह की भांति दहाड़े कौन?
रावण को ललकारे कौन?
शत्रु को संघारे कौन ?
रावण दर्प उतारे कौन??
सबके मुख पर बस एक नाम,
जय श्री राम जय श्री राम।।।
मर्यादा पुरुषोत्तम राम
जय श्री राम जय श्री राम ।।
डॉ पुष्पा पाठक छतरपुर
मध्य प्रदेश
