जय हो राम राम राम #
रामलला जी आ गए आज अयोध्या धाम
बोलो राम राम राम बोलो राम राम राम
दर्शन करने को चलो छोड़ छाड़ सब काम
बोलो राम राम राम बोलो राम राम राम
कर सरजू का स्नान सभी
भव सागर से तर कर जाएंगे
राम लला के श्री चरणों में
जाकर शीश नवाएंगे
उनकी दया से बन जाएंगे बिगड़े सारे काम
बोलो राम राम राम बोलो राम राम राम
फूल दीप से सजी अयोध्या देख देख हर्षाएंगे
जय श्री राम जय श्री राम का नारा सभी लगाएंगे
बजा तालियां ढोल नगाड़े मंगल गान सुनाएंगे
सबकी जुबां यही बोलेगी राम राम राम
बोलो राम राम राम बोलो राम राम राम
सब भक्तों ने देखो आज है राम की महिमा गाई
राम की प्राण-प्रतिष्ठा देखने सुरलोक की टोली आई
अलख जगी भक्ति की ऐसी जग राम नाम गुण गाए
श्री राम लला के चरणों में बसते हैं चारों धाम
बोलो राम राम राम बोलो राम राम राम
दर्शन करने को चलो छोड़ छाड़ सब काम
बोलो राम राम राम बोलो राम राम राम
🙏 अनामिका शर्मा “अनु”🙏
