“राम मंदिर शिखर पर धर्मध्वज”

*”राम मंदिर शिखर पर धर्मध्वज”*

शुभदिन मंगलवार भारतवर्ष का- आज ऐतिहासिक,
मोदी अयोध्या राम मंदिर शिखर पर धर्मध्वज फहराए।
१६१ फीट मंदिर शिखर पर २२ फीट का ध्वज फहराए।
४२ फूट का ध्वजदंड, ३६०° घूर्णन बियरिंग तंत्र लगाए।
इस मौके पर साथ योगी आदित्यनाथ, संघ प्रमुख आए।
ये ध्वज कभी त्रेतायुग में अयोध्या में लहरा कर फहरा,
आज फिर से आंँखों से देखा, मोहन भागवत कह हर्षाए।
हिंदुओं के लिए एक अहम्, सार्थकता का दिवस,
राममंदिर हेतु जान देने वालों को शांति मिली आज बताए।
मंदिर ऊपर भगवा झंडा फहराने के संग-संग आज,
“कंस्ट्रक्शन फॉर्मल रूप” आज पूर्ण हुआ, बिगुल बजाए।
ध्वज के माध्यम से कुछ बुनियादी मूल्य ऊपर उठा,
मोहन भागवत कहे ध्वजा सर्वदा एक विजय प्रतीक है।
मंदिर के उन्नत गुंबज पर ऊंँचा ध्वजारोहण में अवधि लगी,
सालों मंदिर निर्माण दीर्धकालिक, राष्ट्र गौरवान्वित है।
बहुतों ने इस दिवस का स्वप्न देखा, असंख्य प्राण किए,
राम ध्वजारोहण पर, मालिनी अवस्थी का गायन गुंजा है।
यह धर्मध्वज भारतीय सभ्यता के पुनर्जागरण का,
नव युग प्रारंभ, आस्था-आत्मसम्मान का प्रतीक कहा है।।

डॉ. कवि कुमार निर्मल
बेतिया नगर निगम
पश्चिम चंपारण (बिहार)