रामलला

WhatsApp Image 2023-05-19 at 12.33.19 PM

रामलला ,गीत 16,14
धन्य हुआ भारत अपना है,
जगमग सारा महक रहा।
राजा दशरथ के घर जन्में,
अयोध्या अब चहक रहा।।

युगो युगो तक राह तकी जब,
राम पधारे है प्यारे।
मंगल गाए मिल नर नारी,
छवि देख बलैया वारै।।
आज महोत्सव अवध मनाए,
दिवाली सा चमक रहा।
लखन जानकी संग चले दो,
महल अंगना दमक रहा।धन्य..

घर घर बजते ढोल नगाड़े,
रंगोली घर द्वार सजी।
झूम झूम कर नाचे सारे,
शहनाई सी हृदय बजी।।
अगस्त पाँच दिवस शुभ आया,
पूरा सपन अनोखा सा।
मास्क पहने लोग लुगाई ,
हर्ष हुआ फिर चोखा सा।।
नाचे गाए अंबर झूमे ,@
धरा गगन भी छमक रहा।….

अलका जैन आनंदी
ओशिवारा मुंबई
मोबाइल — 7011184363