मेरे राम – स्वरूप और सार
आओ सबको बतलाता हूँ, कौन हैं, कैसे हैं मेरे राम I
जिनको जपने मात्र से, बन जाते हैं सब काम II
भाग 1: स्वरूप और लीला
सत्य सनातन के संगम में, जन जन बसते राम हैं |
सत्य सनातन की धड़कन में, हर मन बसते राम हैं |
लंका से पहले किष्किंधा जीते, निःस्वार्थ मित्र राम हैं |
भवसागर को पार लगाए, ऐसे पवित्र श्री राम हैं
अमोघ संधान करने वाले, सागर से विनती करते राम हैं |
अहिल्या, केवट के तारणहार, शंकर भजते राम हैं ||
जग का पोषण करने वाले, सबरी का जूठा खाते राम हैं ||
सिया पति, मर्यादा पुरुषोत्तम, सबको भाते राम हैं ||
तन, मन, कर्म सब में समाहित, हर घर सजते राम हैं I
पूज्य अयोध्या के आँगन में, हम सब भजते राम हैं ||
भाग 2: आदर्श और अनुभूति
जान लेना राम नहीं, जान लेना श्री राम हैं |
मान लेना राम नहीं, मान करना श्री राम हैं ||
छल कपट राम नहीं, न्याय सद्भाव श्री राम हैं |
निष्ठुर, अहंकार राम नहीं, करुणा भाव श्री राम हैं I
क्रोध, आवेग राम नहीं, आत्म-नियंत्रित श्री राम हैं |I
दंभ, द्वेष राम नहीं, आदर्श चरित्र श्री राम हैं II
घृणा, इर्ष्या राम नहीं, प्रेम, दया श्री राम हैं |
भ्रम, मिथ्या राम नहीं, अटल सत्य श्री राम हैं ||
राज करना राम नहीं, राज तजे वो श्री राम हैं |
राम बनना सरल नहीं, सरल बनें तो श्री राम हैं ||
